सिद्धार्थ-जाह्नवी की परम सुंदरी की नई रिलीज डेट का ऐलान, फिल्म का मोशन पोस्टर भी आया सामने

जल्द ही कई नई जोड़ियां फिल्मों में नजर आएंगी। इन्हीं में से एक है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी, जो फिल्म परम सुंदरी में दिखने वाली है। यह पहले बीती 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से बचने के लिए फिल्म को रिलीज टाल दी गई। हालांंकि, ये नहीं बताया कि फिल्म पर्दे पर कब आएगी और अब इसकी नई रिलीज तारीख का ऐलान भी हो गया है।
दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तने बनी यह फिल्म अब 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रोडक्शन हाउस की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए फिल्म के नए मोशन पोस्टर के साथ-साथ इसकी रिलीज का ऐलान हुआ है। पोस्ट में लिखा है, दिनेश विजान आपके लिए लेकर आ रहे हैं साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी परम सुंदरी। यह 29 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है।
परम सुंदरी का टीजर मई में आया था। इसमें सिद्धार्थ को उत्तर भारत के लड़के परम और जान्हवी को साउथ की लड़की सुंदरी के रूप में दिखाया गया था। टीजर में सोनू निगम की आवाज में गाने की कुछ लाइनें भी सुनने को मिली थीं। इस टीजर को काफी पसंद किया गया था। इसके सामने आने के बाद फैंस फिल्म के लिए उत्साहित हो उठे थे। हालांकि, अभी इसके पर्दे पर आने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
परम सुंदरी का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं, जो स्त्री 2 और छावा जैसी फिल्मों से पहले ही खूब धमाल मचा चुके हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान तुषार जलोटा संभाल रहे हैं। सिद्धार्थ और जाह्नवी अभिनीत इस फिल्म की कहानी उत्तर भारत में रहने वाले परम और साउथ की रहने वालीं सुंदरी की है, जिसे एक-दूसरे से प्यार हो जाएगा। फिल्म की पूरी कहानी उन्हीं की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular