वॉर 2 का पहला गाना आवन-जावन रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज का चला जादू, दिखी ऋ तिक-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री

ऋ तिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मास एक्शन फिल्म वॉर 2 की रिलीज डेट नजदीक आती जा रही है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों के बीच हाइप बढ़ा चुका है. फिल्म की रिलीज से पहले पहला गाना आवन-जावन रिलीज हो चुका है. गाने में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के बीच रोमांस देखा जा रहा है. वहीं, कियारा आडवाणी गाने में काफी स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं.
सॉन्ग आवन-जावन में ऋतिकर और कियारा की लव के साथ-साथ हॉट कैमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है. गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और इसे प्रीतम ने अपने संगीत से सजाया है. गाने के सिंगर अरिजीत सिंह और निकिता गांधी हैं. बॉक्को लेसली मार्टिस ने इसे कोरियोग्राफ किया है. गाना हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुआ है. गाने में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं और एक्ट्रेस का बिकिनी अवतार भी दिख रहा है. कियारा और ऋतिक पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.
वॉर 2 एक स्पाई मास एक्शन फिल्म है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक मिशन के दौरान आमने-सामने नजर आएंगे. ट्रेलर में दोनों के बीच तगड़ी जंग देखी गई है और अब दर्शकों को बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है. फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी और इसमें देशभक्ति का भाव भी नजर आएगा. यशराज बैनर तले बनी फिल्म स्पाई यूनिवर्स की बड़ी फिल्म बनने जा रही है.

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular