बीएसएनएल का फ्रीडम प्लान, 1 रूपए में 4जी सिम के साथ सब कुछ मुफ्त

नई दिल्ली, एजेंसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने धांसू प्लान पेश किया है। इसका नाम फ्रीडम प्लान है, जिसकी कीमत मात्र 1 है। यह प्लान स्वतंत्रता दिवस से लगभग दो हफ्ते पहले लॉन्च किया गया है, जो सीमित समय के लिए है। इसका प्लान के जरिये यूजर्स एक महीने के लिए 4जी की सेवाओं का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं। बीएसएनएल ने एक बयान में कहा, यह पहल बीएसएनएल द्वारा भारत के स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का प्रतीक है और नागरिकों को भारत की स्वदेशी रूप से विकसित 4जी तकनीक का मुफ्त अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है।
यह सीमित अवधि की पेशकश 1 अगस्त, 2025 से 31 अगस्त, 2025 तक वैध है। इस प्लान में असीमित वॉयस कॉल, प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, 100 एसएमएस और एक बीएसएनएल सिम मुफ्त उपलब्ध है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम, जिसमें घरेलू उपकरण निर्माता तेजस नेटवर्क्स और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) शामिल हैं, वर्तमान में बीएसएनएल के वाणिज्यिक 4जी प्रवेश के लिए 1 लाख साइटों की स्थापना कर रहा है।
बीएसएनएल सीएमडी रॉबर्ट जे रवि ने कहा, बीएसएनएल के 4जी के साथ – जिसे आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत डिजाइन, विकसित और स्थापित किया गया है – हमें भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल करने पर गर्व है, जिन्होंने अपना खुद का दूरसंचार स्टैक बनाया है।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल देश भर में मेक-इन-इंडिया तकनीक का उपयोग करके एक लाख 4जी साइट्स स्थापित कर रहा है। यह पहल सुरक्षित, उच्च-गुणवत्ता और किफायती मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने की दिशा में काफ अहम है।
कंपनी ने कहा कि इच्छुक नागरिक नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र, रिटेलर पर जाकर या टोल-फ्री नंबर 1800-180-1503 पर कॉल करके फ्रीडम प्लान का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने कहा, बीएसएनएल के मेड-इन-इंडिया 4जी के साथ आजादी का जश्न मनाएं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular