पाक सेना प्रमुख की धमकी पर भड़के औवैसी, बोले- अमेरिका के समक्ष इसे मजबूती से उठाए केंद्र सरकार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की ‘परमाणु’ धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी धरती से यह टिप्पणी करना स्थिति को और खराब करता है। असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से राजनीतिक प्रतिक्रिया के साथ जवाब देने का आग्रह किया। ओवैसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख की भारत के खिलाफ धमकियाँ और भाषा निंदनीय है। उन्होंने अमेरिकी धरती से ऐसा किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। मोदी सरकार को इस पर सिर्फ़ विदेश मंत्रालय का बयान ही नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देनी चाहिए। सरकार को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए और अमेरिका के सामने इस मुद्दे को ज़ोरदार तरीके से उठाना चाहिए। पाकिस्तानी सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अमेरिका की ओर से धमकी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भारत के साथ उनके देश को अस्तित्व का खतरा हुआ, तो इस्लामाबाद अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाह कर देगा। रविवार को फ्लोरिडा के टाम्पा में आयोजित एक कार्यक्रम में असीम मुनीर के हवाले से खबरों में कहा गया है, “हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं, अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाह कर देंगे।’ भारत ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की ताजा परमाणु धमकी से उस देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की अखंडता के बारे में संदेह और मजबूत हो गया है। \जहां सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिली हुई है और नई दिल्ली किसी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular