अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर साधा निशाना… कहा- ‘उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त नहीं, महामाफिया…’

लखनऊ। अखिलेश यादव ने कानपुर के चर्चित वकील के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस मामले में बीजेपी को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से यह पूरा खेल चल रहा था।
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में बीजेपी का भ्रष्टाचार त्रिकोणीय है: फर्जी एनकाउंटर करने वाली भ्रष्ट बीजेपी सरकार, काला धन कमाने वाले बीजेपी समर्थित भ्रष्ट अधिकारी, और इन दोनों की करतूतों को छिपाने वाला बीजेपी का वकील। हजारों करोड़ की कमाई करने वाला यह भ्रष्टाचारी न तो ड्रोन की नजर में आया और न ही दूरबीन से दिखा। मामला तब सामने आया जब इनके बीच की आपसी रंगदारी का धंधा उजागर हुआ।’
अखिलेश का तंज: बुलडोजर अब चलेगा या मामला दब जाएगा?
उन्होंने आगे लिखा, ‘अब यह देखना बाकी है कि इस बीजेपी समर्थित भू-माफिया की अवैध जमीनों पर बुलडोजर खुद चलता है, या हमारी इस पोस्ट के बाद कार्रवाई होती है, या फिर कोई बड़ा रंगदार इनसे वसूली कर मामले को रफा-दफा कर देगा। उत्तर प्रदेश को ‘माफिया मुक्त’ करने का दावा करने वाले अब कहां हैं? सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त नहीं हुआ, बल्कि माफिया एकजुट होकर ‘महामाफिया’ बन गया है।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular