बहन शाहीन और उनके बॉयफ्रेंड ईशान के साथ बीच वेकेशन पर गईं आलिया, मां सोनी राजदान भी हुईं शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट अपने कथित बॉयफ्रेंड और अपनी मां सोनी राजदान के साथ ‘आइलैंड इंटरल्यूड’ वेकेशन पर गई हुई हैं, जिसकी एक खास झलक शाहीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
शाहीन ने इंस्टाग्राम पर ‘आइलैंड इंटरल्यूड’ कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह समुद्र के किनारे आराम करती, धूप सेंकती और बीच का मजा लेती दिख रही हैं। एक तस्वीर में शाहीन, आलिया, सोनी और शाहीन के कथित बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा एक साथ समुद्र के सामने पोज देते नजर आए। आलिया नीली-श्वेत फूलों वाली मैक्सी ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं, सोनी क्रीम रंग की ड्रेस में और शाहीन ने लाल ड्रेस पहनी है। जबकि ईशान ने नीली शर्ट और जींस पहनी हुई है। शाहीन ने आलिया का ईशान के साथ वर्कआउट का एक वीडियो भी शेयर किया है।
यूजर्स के कमेंट्स
शाहीन और आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी राय पेश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने तस्वीरें पसंद कीं। एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत’, एक और यूजर ने लिखा, ‘एन्जॉय’, एक और यूजर ने लिखा, ‘शानदार।’
आलिया का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो आलिया जल्द ही ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा, वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखेंगी। वह अपने प्रोडक्शन हाउस ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के तहत एक नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं। आलिया को आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में देखा गया था।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular