विजय देवरकोंडा की किंगडम की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, 27 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

साउथ सुपरस्टार विजय देवरेकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म किंगडम अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। ये स्पाई एक्शन थ्रिलर तेलुगु फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी। अब थिएटर रिलीज के एक महीने से भी कम समय में किंगडम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।
किंगडम से विजय देवरेकोंडा का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा- सोने, खून और आग के साम्राज्य में।।। राख से एक नया राजा उभरता है। नेटफ्लिक्स पर किंगडम देखें, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में साम्राज्य के नाम से।
रिपोर्ट्स की मानें तो किंगडम के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। विजय देवरेकोंडा की फिल्म इसी महीने गणेश चतुर्थी पर ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। फिल्म 27 अगस्त 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने किंगडम का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। खास बात ये है कि जहां थिएटर्स में फिल्म तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी वहीं ओटीटी पर फिल्म पांच भाषांओं में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक किंगडम का बजट 130 करोड़ रुपए है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 51।65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
किंगडम को गौतम तिन्नानुरी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनी फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे अहम रोल अदा करते नजर आए थे। वर्कफ्रंट पर विजय देवरेकोंडा के पास अब वीडी 14 है। इस फिल्म को राहुल सांकृत्यायन डायरेक्ट कर रहे हैं।
इसके अलावा एक्टर रवि किरण कोला के निर्देशन में बन रही फिल्म एसवीसी 59 में भी नजर आएंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular