भीड़ में फंसीं जैकलीन-अवनीत का वीडियो वायरल, लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं थीं

बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सेलेब्स ने भी अपने घर बप्पा का स्वागत किया। साथ ही मुंबई के लोकप्रिय लालबागचा राजा के भी दर्शन करने के लिए पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसी दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अवनीत कौर भी पहले ही दिन लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अभिनेत्री दर्शन के बाद पंडाल से बाहर निकलते वक्त भीड़ से संघर्ष करती दिख रही हैं।
सुरक्षा गार्ड ने एक्ट्रेस को भीड़ से बचाते हुए निकाला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें जैकलीन और अवनीत कौर लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद जब पंडाल से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें धार्मिक स्थल पर भीड़भाड़ के कारण मुख्य सड़क पर आने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है। हालांकि, पंडाल के सुरक्षाकर्मी और स्वयंसेवक उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने अभिनेत्रियों को सुरक्षित भीड़ से निकाला। इस दौरान प्रोड्यूसर राघव शर्मा भी उनके साथ नजर आए।
मुस्कुराती दिखीं जैकलीन
भीड़ के कारण जैकलीन और अवनीत को पंडाल से बाहर निकलने के बाद संकरी गली में चलने में कठिनाई हो रही थी। वीडियो में अवनीत कौर और राघव शर्मा को बाहर निकलते समय घबराते हुए देखा जा सकता है। लेकिन ऐसे वक्त में भी जैकलीन फर्नांडीज ने स्थिति को शांति से संभाला और उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखी। वो लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करती भी दिखीं। हालांकि, वो थोड़ी सी असहज जरूर दिखीं। लेकिन सुरक्षा गार्ड और वहां के स्वयंसेवकों ने सेलेब्स को बिना किसी परेशानी के भीड़ से बचाते हुए वहां से निकाला।
‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं जैकलीन
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज आखिरी बार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। एक्ट्रेस की अगली फिल्म अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, दिशा पटानी और अन्य के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular