मीरा और शाहिद कपूर का दिखा स्पोर्टी अंदाज, पिकलबॉल में हुआ दोनों का आमना-सामना

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत संग पिकलबॉल खेला, जिनका दर्शकों ने भी खूब उत्साहवर्धन किया। ये जोड़ा एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां इनका स्पोर्टी अंदाज देखने को मिला। आइए देखें वीडियो।
शाहिद-मीरा के अंदाज ने दर्शकों का खींचा ध्यान
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत संग पिकलबॉल खेलते दिख रहे हैं। वीडियो में अभिनेता नीली टी-शर्ट और काले ट्रैक पैंट में बेहद आकर्षक दिख रहे हैं, जिसमें उन्हें पिकलबॉल पैडल पकड़े देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर मीरा कपूर गुलाबी रंग के आउटफिट में खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने प्लीटेड स्कर्ट के साथ टॉप और जैकेट पहन रखा है और अपने पति शाहिद के साथ शानदार मुकाबला करती दिख रही हैं। इसके अलावा कोर्ट के चारों ओर जमा फैंस तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
फिटनेस जीवन की अभिन्न अंग है
मीरा राजपूत ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘फिटनेस और वेलनेस हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग रहे हैं। यह सिर्फ फिटनेस नहीं है, बल्कि यह प्रोजेक्ट मूवमेंट और जुनून का प्रतीक है, जिसने हमें अपने साथ जोड़ा है। काम के प्रति उनका अनुशासित दृष्टिकोण ही नहीं, बल्कि वेलनेस भी मेरे जीवन और मेरे व्यवसाय का एक अभिन्न अंग रहा है।’
कब हुई थी दोनों की शादी?
साल 2015 में अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी हुई थी। इन दोनों की अरेंज मैरिज थी। आपको बताते चलें कि उस समय मीरा की उम्र 20 वर्ष थी, जब इनका विवाह हुआ था। दंपत्ति के दो बच्चे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular