शाहरुख के बाद ‘किंग’ के सेट से सुहाना खान का पहला लुक आया सामने? वायरल हो रही तस्वीर

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि यह तस्वीर सुहाना खान की है। तस्वीर में एक लड़की नजर आ रही है। फैंस कह रहे हैं कि यह सुहाना खान का ‘किंग’ का लुक है।
‘किंग’ के सेट पर दिखीं सुहाना
माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है वह पोलैंड में हो रही ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर में एक लड़की नजर आ रही है। फैंस का दावा है कि यह लड़की सुहाना खान है। वायरल हो रही तस्वीर बहुत साफ नहीं है। यह बहुत दूर से ली गई है। लड़की ने डेनिम जींस और सफेद स्वेटर पहना है।
शाहरुख खान का लुक हुआ था वायरल
हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि तस्वीर में दिख रही लड़की सुहाना खान ही हैं। हाल ही में सुहाना खान को पोलैंड के वारसॉ में एक रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट किया गया था। यहां शाहरुख खान ने वीकएंड पर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इसी जगह से शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का लुक वायरल हुआ था।
करण जौहर ने की सुहाना की तारीफ
सुहाना खान सबसे पहले जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आईं थीं। अब वह अपने पिता के साथ ‘किंग’ का हिस्सा होंगी। बताया जाता है कि फिल्म में सुहाना का अहम किरदार होगा।
हाल ही में करण जौहर ने सुहाना खान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था ‘मुझे लगता है कि लोग सुहाना खान को देखेंगे और पसंद करेंगे। मैंने उन्हें एक छात्र के रूप में देखा है। मैंने उनके काम को देखा है। मुझे लगता है लोग उनके अंदर के कलाकार को पहचानेंगे।’
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है। फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी इसकी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular