‘मौलवी, मस्जिद, फतवे और….’, गिरिराज सिंह के मुसलमानों पर विवादित बयान

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने मुसलमानों को बेईमान और नमक हराम बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की योजना का लाभ उठा कर उन्हें ये लोग वोट नहीं देते. बेगूसराय में शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में लोगों से पूछा कि जिसकी आप मदद करते हैं, अगर वही बेईमान हो जाए, तो उसे नमक हराम तो कहेंगे ही ना?
‘तो मंदिरों से भी हुंकार तो होगी’
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में अगर मौलवी साहब मस्जिदों से फतवा जारी करेंगे, तो मंदिरों से भी हुंकार तो होगी ही. एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सबके विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मिलकर काम कर रहे हैं. मुस्लिम समुदाय के लोग तमाम तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ तो लेते हैं, लेकिन वोट नहीं देते. उन्होंने कहा कि ‘जब मुसलमानों से पूछा जाता है कि क्या उन्होंने योजनाओं का लाभ लिया, तो कहते हैं हां, मोदी जी को वोट दिया, तो कहते हैं हां, जब खुदा की कसम खाने को कहा जाता है, तो कहते हैं नहीं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या नरेंद्र मोदी ने उन्हें गाली दी, तो कहते हैं नहीं.’ गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के एआई वीडियो को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान बताया है. केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं बस इतना कहूंगा कि राहुल गांधी बहुत नीचे गिर गए हैं. जैसे उन्हें अपनी मां की परवाह नहीं है, वैसे ही वह किसी और की मां का सम्मान कैसे कर सकते हैं?’
राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो बनाने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे लोगों को सामाजिक और कानूनी रूप से दंडित किया जाना चाहिए. पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अब उनके खिलाफ एआई वीडियो बना रहे हैं. क्या वह इस वीडियो के जरिए यह बताना चाहते हैं कि वह एक धोखेबाज और दुष्ट व्यक्ति हैं?’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular