आज का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी।
बृषभ : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में मधुरता कायम रखें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में आ रही समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता बढ़ेगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति के लिए मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।                  
धनु : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता देख अपने अन्दर हीन भावना न आने दें।
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में कोई निर्णय न लें। आपकी सारी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।
मीन : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। घर में खुशहाली रहेगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular