सोनम कपूर ने बेटे वायु की शेयर की प्यारी तस्वीरें, पति आनंद भी दिखे साथ, सेलेब्स ने किए कमेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने साथ बेटे वायु और पति आनंद आहूजा की कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। सोनम की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।
सोनम का पोस्ट
सोनम कूपर ने आज इंस्टाग्राम पर अपने बेटे वायु और पति आनंद के साथ अपनी कई लाजवाब तस्वीरें शेयर कीं। इन सभी तस्वीरों में तीनों बेहद प्यारे और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा, ‘अगस्त का महीना। वायु का महीना। उन तीन शहरों में जिन्हें वह अपना घर कहता है।’ सोनम की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्यार बरसाया है।
सोनम का करियर
सोनम कपूर ने फिलहाल के लिए अभिनय से दूरी बनाई हुई है। वह अपने बेटे वायु के जन्म के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। 2023 में आई फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम एक नई फिल्म ‘बैटल ऑफ बिटोरा’ में दिखाई देंगी, जो अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बन रही है। इसके अलावा सोनम कपूर इन दिनों फैशन और ब्यूटी के ब्रांड्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular