लेटेस्ट न्यूज़
4 Oct 2025, Sat

100 दुखों की एक दवा, वो है आत्मनिर्भर भारत… गुजरात में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं, यहां वे समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम में भाग लेंगे और भावनगर से 34,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम भावनगर एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए जवाहर ग्राउंड पहुंचे। यहां वे एक जनसभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम तो भावनगर में हो रहा है, लेकिन ये कार्यक्रम पूरे हिंदुस्तान का है। पूरे भारत में समुद्र से समृद्धि से जाने की ओर हमारी दिशा क्या है, उसके लिए आज इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का केंद्र भावनगर को चुना गया है। उन्होंने गुजरात और भावनगर के लोगों को बधाई दी।
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि भारत आज विश्व बंधु की भावना से लगातार आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है। सच में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता, यह हमारा दुश्मन है। हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना है। उन्होंने कहा कि चिप हो या फिर शिप दोनों ही भारत को बनाते हैं। उन्होंने कहा कि 100 दुखों की एक दवा, वो आत्मनिर्भर भारत है।
पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस पर हमला
पीएम ने कहा कि भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के हर सामर्थ्य को नजरअंदाज किया, इसलिए आजादी के 6-7 दशकों बाद भी भारत वो सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। इसके दो बड़े कारण रहे- लंबे समय तक कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस कोटा राज में उलझाए रखा और दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने देश के नौजवानों का बहुत नुकसान किया।
आप लोगों की शुभकामनाएं मेरी संपत्ति- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती से हनुमान जयंती तक, देश भर में लाखों लोग सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। गुजरात में भी, इस दौरान कई पहल की गईं । रक्तदान शिविरों से लेकर बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान तक, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लिया। समाज की सेवा के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को आप सबने अपने नरेन्द्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजी हैं, देश और दुनिया से जो मुझे शुभकामनाएं मिली हैं। व्यक्तिगत तौर पर सबका धन्यवाद करना संभव नहीं है, लेकिन भारत के कोने-कोने से, विश्व भर से ये जो प्यार मिला है, आशीर्वाद मिले हैं। ये मेरी बहुत बड़ी संपत्ति है, ये मेरी बहुत बड़ी ताकत है। इसलिए मैं आज सार्वजनिक रूप से देश और दुनिया के सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। PM मोदी अहमदाबाद जिले के लोथल में नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात भावनगर पहुंच चुके हैं। उन्होंने भावनगर में एक रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी ने जनता का अभिवादन किया।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।