‘एक देश, एक चुनाव’ पर JPC की बैठक, पीपी चौधरी बोले- देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा

नई दिल्ली। देशभर में ‘एक देश एक चुनाव’ के मुद्दे पर बातचीत तेज है। ऐसे में भाजपा सांसद और संसद की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने एक देश, एक चुनाव के बैठक को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव का देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रभाव होगा। इसलिए इस विषय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अर्थशास्त्रियों को भी बुलाया गया है ताकि चुनावों के साथ-साथ होने वाले फायदे और नुकसान को समझा जा सके।
पीपी चौधरी ने राम नाथ कोविंद की रिपोर्ट का किया जिक्र
इस दौरान पीपी चौधरी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी रिपोर्च में बताया गया कि इससे देश की जीडीपी में 1.6% की बढ़ोतरी होगी, जिससे लगभग सात लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही, चुनावी खर्च और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बाद सरकारी अधिकारियों का चुनावी मोड में चले जाने से आम जनता की समस्याओं पर ध्यान न देना और पर्यटन उद्योग को नुकसान होने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
‘चुनाव एक साथ हो तो पहले पूरा होगा विकसित भारत का सपना’
इस दौरान पीपी चोधरी ने आगे कहा कि यदि चुनाव एक साथ कराए गए तो भारत के विकास का लक्ष्य ‘विकसित भारत 2047’ समय से पहले पूरा हो सकता है। यह कोई राजनीतिक मामला नहीं बल्कि देश हित का विषय है। समिति के सभी सदस्य सकारात्मक और रचनात्मक नजरिए से इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular