देसी गर्ल पहुंचीं मुंबई, प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट लुक पर फिदा हुए फैंस

मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को जब फैंस ने देखा तो साथ में फोटो क्लिक करवाने के लिए दौड़ चले आए। प्रियंका चोपड़ा ने भी फैंस को निराश नहीं किया। लगभग सभी के साथ फोटो क्लिक करवाए। पैपराजी को भी प्रियंका चोपड़ा ने जमकर पोज दिए। इन्हीं बातों के बीच प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी चर्चा में रहा।
फैंस को भा गया प्रियंका का फैशन सेंस
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट लुक वाले कई फोटोज वायरल हैं। इन वीडियो में वह को-ऑर्ड सेट पहने दीं। को-ऑर्ड सेट के साथ टैंक टॉप प्रियंका ने पहना हुआ है। साथ ही नेवल पियर्सिंग भी साफ नजर आ रही है। अपना बैग लिए जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो उनका स्वैग देखते ही बनता था।
यूजर्स ने भी देसी गर्ल के लुक पर दिया रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा के लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने उनके लिए हार्ट, फायर इमोजी सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किए हैं। वहीं कुछ यूजर्स प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करते दिखे। वह प्रियंका के भारत आने पर काफी खुश दिखे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular