पीएम मोदी ने ट्रम्प की गाजा शांति योजना का किया स्वागत, कहा- हर उनके साथ हैं…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रस्तावित योजना का समर्थन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी संबंधित पक्ष इस पहल को स्वीकार करेंगे। मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने बयान में मोदी ने कहा, ‘हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा गाजा में शांति स्थापना के लिए प्रस्तुत व्यापक योजना का स्वागत करते हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि यह योजना इजरायली और फिलिस्तीनी समुदायों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र में लंबे समय तक चलने वाली शांति, सुरक्षा और समृद्धि का एक व्यावहारिक रास्ता प्रदान करती है। मोदी ने जोर देकर कहा, ‘हमें विश्वास है कि सभी पक्ष राष्ट्रपति ट्रम्प की इस पहल का समर्थन करेंगे और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के इस प्रयास में एकजुट होंगे।’
ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात के बाद गाजा में संघर्ष समाप्त करने की योजना की घोषणा की थी। इस योजना में गाजा से आतंकवादी गतिविधियों को पूरी तरह बंद करने, क्षेत्र के पुनर्निर्माण, हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों की रिहाई और इजरायल द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव शामिल है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular