फिल्म लार्ड कर्जन की हवेली के टीजर में मिर्जापुर सीरीज फेम एक्ट्रेस रसिका दुग्गल, एक्टर अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे एक्टर्स नजर आए। चंद सेकंड का यह टीजर ब्लैक कामेडी, थ्रिलर के जरिए चौंका देता है।
टीजर में नजर आता है कि फिल्म का एक किरदार एक बड़ा सा बाक्स खोलता है। जिसके बाद शुरू होती है, सच और झूठ की कहानी। फिल्म अचाकन थ्रिल और ब्लैक कामेडी के जानर में चली जाती है। रसिका के किरदार का एक डायलाग है, तुम्हें पता भी है जोक क्या होता है? इसके बाद टीजर के आखिर में भी लिखा आता है, यह जोक नहीं है।
एक्टर अंशुमन झा निर्देशित फिल्म लार्ड कर्जन की हवेली जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 10 अक्टूबर 2025 है। फिल्म को बिकास मिश्रा ने लिखा है। फिल्म में रसिका और बाकी किरदार काफी रहस्यमयी किस्म के किरदार निभा रहे हैं।
अंशुमन झा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म का टीजर शेयर किया है। इस टीजर पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर्स लिखता है, ये तो कुछ अनोखा सा लग रहा है। इसे जल्द ही देखने का इंतजार है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि 2023 से इस फिल्म के बारे में सुन रहा हूं। कई यूजर रसिका, अर्जुन और परेश पाहुजा को साथ देखकर खुश हैं।
अंशुमन झा की पहली फिल्म लार्ड कर्जन की हवेली का टीजर रिलीज, रोमांच और कामेडी से भरपूर सफर का वादा!
