4000 करोड़ी फिल्म की एक्ट्रेस की मौज, पहले आलिया भट्ट का काटा पत्ता, क्या अब दीपिका पादुकोण को भी करेंगी रिप्लेस?

साउथ सुपरस्टार प्रभास के लिए साल 2024 खुशियों की बहार लेकर आया। उनकी फिल्में पिछले काफी समय से कुछ खास भौकाल दिखा नहीं पा रही थीं। लेकिन पैन इंडिया फिल्म कल्कि से एक बार उन्होंने फिर से जोरदार वापसी की और एक्टर की गाड़ी पटरी पर ला दी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। लेकिन अफसोस की उनकी गाड़ी ही इस फिल्म की पटरी से उतरी नजर आ रही है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन की ओर से इस बात की अनाउंसमेंट की गई कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी।
इसके बाद से ही इस बात को लेकर खबरें आ रही हैं कि कौन इस फिल्म का हिस्सा होगा। दीपिका का रोल फिल्म में काफी बड़ा था अब उनके चले जाने से फिल्म की कास्टिंग में भी एक वॉइड पैदा हो गया है। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि रणबीर कपूर की रामायण फिल्म में मां सीता का रोल करने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं जो सजेस्ट कर रही हैं कि नाग अश्विन और साई पल्लवी किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। ये एक वुमन सेंट्रिक फिल्म है जिसके लिए दोनों ने हाथ मिलाया है। वहीं पहले ऐसी खबरें थीं कि आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। लेकिन बाद में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा। और अब साई पल्लवी ने इस फिल्म में आलिया भट्ट को रिप्लेस कर दिया है। लेकिन बात सिर्फ यहीं जाकर खत्म नहीं होती। अब तो खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि नाग अश्विन अपनी फिल्म कल्कि 2 के लिए भी साई पल्लवी को दीपिका पादुकोण के रिप्लेसमेंट के तौर पर देख रहे हैं।
पहले कीर्ति सुरेश को लेने की थी बात
दीपिका पादुकोण के आने के बाद इस फिल्म में कीर्ति सुरेश को फिल्म में लेने की बात चल रही थी। लेकिन वे पहले ही बुज्जी के रोल में फिल्म का हिस्सा रही हैं और ऐसे में उन्हें दीपिका की जगह रखना फिल्ममेकर्स को भारी पड़ सकता था। इसलिए मेकर्स फिल्म में कोई नया चेहरा चाह रहे हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म में दीपिका को फाइनली कौन रिप्लेस करता है। फिलहाल तो इसपर कुछ भी ऑफिशियल नहीं आया है।
4000 करोड़ी फिल्म में लीड रोल
साई पल्लवी की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं लेकिन फिलहाल वे देश की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म रामायण में नजर आएंगी। वे इस फिल्म में सीता के रोल में होंगी। फिल्म का बजट 4000 करोड़ है और इसमें उनके अपोजिट राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आएंगे। देखने वाली बात होगी कि प्रभास की कल्कि 2 के लिए कौन सी एक्ट्रेस फाइनल होती है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular