अरबाज और शूरा खान ने किया बेटी का नामकरण, नेटिजंस को पसंद आया नाम

बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। नन्ही परी के जन्म के तीन दिन बाद अभिनेता ने पत्नी शूरा खान के साथ मिलकर बेटी का नामकरण किया और उसका नाम सिपारा खान रखा है। नाम रिवील होने के बाद हर कोई इसका अर्थ जानना चाह रहा है। सोशल मीडिया पर भी नाम के अर्थ को लेकर नेटिजंस की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तो आइए जानते हैं आखिर क्या इसका मतलब।
कुरान के संदर्भ में क्या है सिपारा का अर्थ?
कुरान को 30 खंडों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक को सिपारा या पारा कहा जाता है। यह विभाजन कुरान पढ़ने और समझ में मदद करता है। यह धार्मिक रूप से बहुत पवित्र माना जाता है।
व्यक्तिगत नाम के रूप में अर्थ
‘सिपारा’ अरबी और फारसी मूल का शब्द है। यह नाम अक्सर उन लड़कियों को दिया जाता है, जो सुंदरता, शान और शालीनता का प्रतीक मानी जाती हैं।
नेटिजंस ने भी बताया अर्थ
अरबाज और शूरा खान के इंस्टा पोस्ट पर उनकी बेटी के नए नाम के अर्थ के बारे में नेटिजंस भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही प्यारा नाम, इसका अर्थ है कुरान के 30 पारे।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘सिपारा कुरान सीखने की पहली किताब।’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा, ‘बहुत सुंदर नाम है, बेटे का नाम कुरान रखिएगा।’
कब हुआ था बेटी का जन्म?
शूरा खान को 4 अक्तूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार 5 अक्तूबर को शूरा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद सलमान खान समेत परिवार के बाकी सदस्य भी अस्पताल में शूरा और नवजात से मिलने पहुंचे थे। इसमें सलमा खान और हेलन भी शामिल थीं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular