जन सुराज ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, PK के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

पटना, एजेंसी। इस बार बिहार के सियासी दंगल में पीके (प्रशांत किशोर) की एंट्री से माहौल गर्म है। उनकी पार्टी जन सुराज की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर गई है। पहली लिस्ट में 51 नाम हैं।
कभी नीतीश कुमार के प्रिय रहे आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को नालंदा की अस्थावां सीट से जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय को रोहतास के करगहर सीट से टिकट दिया गया है। ब्राह्मण बहुल इस सीट से ही प्रशांत किशोर के लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं लोरिया सीट से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से उषा किरण, सुपौल निर्मली से राम प्रवेश यादव चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम, मधेपुरा आलम नगर से सुबोध कुमार सुमन चुनावी मैदान में उतरेंगे। दरभंगा से आरके मिश्रा, मुजफ्फरपुर से फेमस चिकित्सक अमन कुमार दास प्रत्याशी होंगे। रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना। छपरा से जयप्रकाश सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
सोनपुर चंदन लाल मेहता, मोतिहारी से डॉ अरुण कुमार। ये भी नामी चिकित्सक हैं। केवटी से बिल्लू साहनी, हरसिद्धि से अवधेश राम उम्मीदवार होंगे। बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा उम्मीदवार होंगे। महिषी से समीम अख्तर, मीनापुर से तेज नारायण सहनी, कल्याणपुर से रामबालक पासवान चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। परबत्ता से बिनय कुमार वरुण, मांझी से वाईबी गिरि , मोरबा से डॉ. जागृति ठाकुर सहित 51 नाम जारी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular