शादी की खबरों पर तृषा कृष्णन का रिएक्शन, ‘हनीमून’ को लेकर कह दी यह बात, लिखा- ‘उन लोगों से प्यार है…’

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की निजी जिंदगी को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि वो चंडीगढ़ के एक व्यवसायी से शादी करने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने हनीमून का भी जिक्र भी किया है। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
बस इंतजार है हनीमून…
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपनी निजी जिंदगी और शादी से जुड़ी अटकलों पर बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में एक स्टोरी साझा की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरे लिए मेरी जिंदगी की योजना बनाते हैं। बस इंतजार है कि वे हनीमून भी तय करें।’
क्या उड़ी थी अफवाह?
सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, तृषा कृष्णन के माता-पिता चंडीगढ़ के एक व्यवसायी के साथ उनकी नई शादी के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इस खबर से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है और कहा जा रहा है कि दोनों परिवार कथित तौर पर कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं।
तृषा कृष्णन का वर्कफ्रंट
तृषा कृष्णन जल्द ही फिल्म ‘विश्वंभरा’में नजर आएंगी। इस फिल्म में चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘विश्वंभरा’ की कहानी रहस्य, रोमांच से भरी है। तृषा और चिरंजीवी के अलावा फिल्म में आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक एमएम कीरवानी ने तैयार किया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular