दिवाली की क्लीनिंग बनी भाग्य बदलने वाली कहानी, घर की सफाई में निकला खजाना

दिवाली आते ही हर भारतीय घर में सफाई की मैराथन शुरू हो जाती है। झाड़ू, कपड़े और पुरानी यादें सब बाहर आ जाती हैं। कभी पुरानी बालियां मिलती हैं, तो कभी बचपन के खिलौने। लेकिन इस बार एक परिवार को सफाई के दौरान ऐसा खजाना मिला, जिसे देखकर इंटरनेट दंग रह गया पुराने 2,000 रुपए के नोटों में पूरे 2 लाख रुपए।
दिवाली सफाई में मिला हैरान कर देने वाला खजाना
यह कहानी Reddit पर Biggest Diwali Safai of 2025 नाम से वायरल हुई। पोस्ट करने वाले यूज़र ने लिखा कि उनकी मां ने पुराने DTH सेट-टॉप बॉक्स की सफाई करते समय अंदर से 2,000 रुपए के नोटों के बंडल निकाले, जिनकी कुल कीमत 2 लाख रुपए थी। उन्होंने लिखा दिवाली सफाई के दौरान मां को पुराने DTH बॉक्स में 2 लाख रुपए के पुराने 2000 रुपए के नोट मिले। शायद पापा ने इन्हें नोटबंदी के समय छिपा दिया होगा। हमने उन्हें अभी तक बताया नहीं है। अब बताइए, आगे क्या करें?
यूज़र ने इसके साथ फोटो भी पोस्ट की जिसमें नोटों की साफ-सुथरी गड्डियां दिख रही थीं। कुछ ही घंटों में यह पोस्ट Reddit पर वायरल हो गई लोगों ने मजेदार कमेंट्स, सवाल और सलाहों की बाढ़ ला दी।
इंटरनेट पर मजेदार रिएक्शन
एक यूज़र ने लिखा भगवान, मुझे भी ऐसा वरदान दे कि 2 लाख रुपए रखकर भूल जाऊं!, दूसरे ने मजाक किया फेंको मत, मुझे दे दो! किसी का कचरा, किसी का खजाना होता है। एक ने हैरानी जताई इतने पैसे रखकर कोई कैसे भूल सकता है? कई यूज़र्स ने मस्ती में कहा कि रद्दीवाला देगा 8-10 रुपए में ले जाएगा, तो किसी ने लिखा, कुछ नोट मुझे भेज दे, बच्चों को दिखाऊंगा 10 साल बाद!
क्या अब भी बदल सकते हैं 2,000 रुपए के नोट?
कुछ Reddit यूज़र्स ने जानकारी दी कि 2,000 के नोट अभी भी लीगल टेंडर हैं, बस इन्हें केवल RBI के दफ्तरों में बदला जा सकता है एक बार में 20,000 रुपए तक।
एक यूज़र ने लिखा — पास के RBI ऑफिस जाकर फॉर्म भरिए और बदल लीजिए। ये नोट रद्द नहीं हुए हैं, बस चलन से बाहर किए गए हैं। बस ध्यान रखें, छोटे-छोटे बैच में एक्सचेंज करें।
क्यों बंद हुए 2,000 रुपए के नोट
2,000 रुपए का नोट 2016 में नोटबंदी के बाद लॉन्च हुआ था ताकि कैश सर्कुलेशन जल्दी बढ़ाया जा सके। लेकिन 2023 में RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत इसे वापस लेने का फैसला किया। 7 अक्टूबर 2023 तक बैंक इन्हें बदल रहे थे, उसके बाद सिर्फ 19 RBI ऑफिसों में ही 20,000 रुपए की लिमिट तक एक्सचेंज संभव है।
दिवाली सफाई की सबसे यादगार कहानी
यह कहानी हमें याद दिलाती है कि दिवाली सफाई सिर्फ धूल झाड़ने का मौका नहीं होती। कभी-कभी पुराने डिब्बों में किस्मत भी छिपी होती है। तो इस साल जब आप अपनी दिवाली सफाई शुरू करें, तो हर कोना ध्यान से देखें। कौन जाने आपके घर में भी कोई पुराना DTH बॉक्स लाखों का निकले।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular