पाकिस्तान पर अफगानिस्तान सख्त, रक्षा मंत्री और ISI प्रमुख को वीजा देने से किया इनकार

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के अफगानिस्तान पर किए गए अटैक के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया। इसी के बाद फिर अफगानिस्तान ने रात के अंधेरे में पाकिस्तान पर भीषण प्रहार किया। इसी के बाद अब अफगानिस्तान पूरी तरह से पाकिस्तान से दुश्मनी निकाल रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और ISI प्रमुख को वीजा देने से इनकार कर दिया है।
अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के विश्वसनीय सूत्रों ने टोलो न्यूज को पुष्टि की है कि पिछले 3 दिनों में, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ, खुफिया प्रमुख असीम मलिक और दो अन्य जनरलों ने अफगानिस्तान की यात्रा के लिए वीजा के लिए अलग-अलग अनुरोध किया। लेकिन, काबुल ने अफगानिस्तान आने के उनके इस अनुरोध को बार-बार अस्वीकार कर दिया है।
क्यों किया वीजा रद्द
इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की है कि अफगानिस्तान के एयर स्पेस का उल्लंघन होने की वजह से पाकिस्तान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के काबुल आने के अनुरोध को रिजेक्ट कर दिया गया है।
मुजाहिद ने कहा, उन्होंने अफगानिस्तान आने के लिए अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का अनुरोध किया था, लेकिन वायु क्षेत्र के उल्लंघन के कारण, अमीरात ने इस यात्रा की अनुमति नहीं दी और उनका अनुरोध ठुकरा दिया। अब तक, पाकिस्तान के अधिकारियों ने अफगान पक्ष की ओर से वीजा रिजेक्ट किए जाने की बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
PAK के साथ झड़प पर बोले मुत्ताकी
तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने हाल ही में पाकिस्तान को लेकर कहा,अफगानिस्तान में शांति है और वो किसी भी देश के साथ टकराव नहीं चाहते। अफगानिस्तान के पांच पड़ोसी देश और भी हैं, वो सभी उनके साथ खुश हैं। मुत्ताकी ने पाकिस्तान के साथ हुई झड़प को लेकर कहा, हम किसी के साथ संघर्ष नहीं चाहते।
दोनों देशों के बीच हुई झड़प
पाकिस्तान ने पिछले गुरुवार की रात अफगानिस्तान पर हमला किया था। इस हमले किया था। जिसमें अफगान एयर स्पेस का उल्लंघन किया गया। इस हमले के जवाब में, इस्लामिक अमीरात की सेनाओं ने शनिवार को डूरंड रेखा पर एक ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के तहत अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 58 सैनिकों को मार गिराया। 30 सैनिक घायल हो गए और 25 सैन्य चौकियां पर अफगानिस्तान ने कब्जा किया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular