कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने फिर लगाया चुनाव में हेराफेरी का आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय प्रवासी कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि भारत में चुनावों में हेराफेरी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट इस सच्चाई को स्वीकार नहीं करते।
पित्रोदा ने कहा, लोगों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की मांग करनी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र की शुरुआत वहीं से होती है। आप जानते हैं कि चुनावों में गड़बड़ी होती है। हमारे पास इसके सबूत हैं, हम इसे समझते हैं। मैं ये बात लंबे समय से कह रहा हूं। कुछ लोग इसे गंभीरता से लेते हैं, कुछ नहीं।Lबयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, सीरियल ऑफेंडर (आदतन अपराधी) ने फिर यह कर दिया। चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और जनता को भी विदेश की धरती से बदनाम किया। पहले राहुल गांधी और अब सैम।
उन्होंने आगे कहा, इनका एक ही एजेंडा है- सिर्फ भाजपा का विरोध करने के लिए भारत को बदनाम करना। सेना से संविधान तक, ये लोग संदेह पैदा करते हैं और प्रोपेगेंडा फैलाते हैं। ये सब ‘भारत बदनामी ब्रिगेड’ का हिस्सा हैं।
शहजाद ने दावा किया, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस से जुड़े एक मामले में फर्जी हलफनामा देने के लिए फटकार लगाई। बिहार में मतदाता सूची पर इन्होंने कोई ठोस अपील नहीं की, महाराष्ट्र में भी कोई सबूत नहीं दे पाए और सुप्रीम कोर्ट ने आरोप खारिज कर दिए। ये लोग सिर्फ हिट एंड रन करते हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular