चैट जीपीटी ने दिए ‘लकी नंबर’ और महिला ने जीत लिए 88 लाख रुपये, रातों-रात बदली किस्मत

वायनडॉट । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के कारनामे आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार एआई ने एक महिला की किस्मत ही चमका दी है। अमेरिका में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने एआई प्रोग्राम ‘चैटजीपीटी’ से मांगे गए नंबरों पर लॉटरी खेली और 1,00,000 डॉलर (यानी करीब 88 लाख रुपये) की भारी-भरकम रकम जीत ली।
मिशिगन लॉटरी अधिकारियों के मुताबिक, 45 वर्षीय टैमी कार्वे ने बताया कि उन्होंने सितंबर में पावरबॉल लॉटरी का टिकट ऑनलाइन खरीदा था। वह आमतौर पर तभी लॉटरी खेलती हैं जब जैकपॉट बहुत बड़ा हो। इस बार जैकपॉट 1 अरब डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपये) से ज्यादा पहुंच गया था, इसलिए उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया।
टैमी ने इस अनोखी जीत पर बात करते हुए कहा, मैंने इस बार खुद नंबर चुनने के बजाय से पावरबॉल के लिए कुछ नंबर मांगे और उन्हीं नंबरों को मैंने अपने टिकट पर इस्तेमाल कर लिया।
6 सितंबर को हुए ड्रॉ में टैमी की किस्मत चमक गई। उनके टिकट के नंबर 4 सफेद गेंदों और पावरबॉल से मेल खा गए, जिससे उन्हें 50,000 डॉलर (करीब 44 लाख रुपये) का इनाम मिला।
लेकिन टैमी की खुशी तब दोगुनी हो गई जब उन्हें अपने टिकट के एक और फीचर के बारे में पता चला। उन्होंने बताया, जब मैंने जीतने वाले नंबर चेक किए, तो मुझे लगा कि मैंने 50,000 डॉलर जीते हैं। लेकिन जब मैंने अपने मिशिगन लॉटरी खाते में लॉग इन किया, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने ‘पावर प्ले’ ऑप्शन भी लिया था, जिसने मेरी जीत को दोगुना कर 1,00,000 डॉलर कर दिया! टैमी ने कहा, यह देखकर मैं और मेरे पति बिल्कुल हैरान रह गए। टैमी ने इस जीत को अपनी जिंदगी के लिए एक बड़ा तोहफा बताते हुए कहा कि वह इस रकम से अपने घर का लोन चुकाएंगी और अपनी बचत को बढ़ाएंगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular