परिवार संग दिवाली मनाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, आखिर किस बात को लेकर फैंस को किया आगाह?

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार संग दिवाली का जश्न मनाया, जिसका तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थी। अब उसके कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने मन की शांति पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। चलिए जानते हैं आखिर किस बात का अभिनेत्री ने किया जिक्र।
अभिनेत्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने नोट में लिखा, ‘आपके अपने दिमाग से ज्यादा तेजी से आपको कोई नहीं मार सकता। उन चीजों को लेकर तनाव न लें, जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं। उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करें, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं।’
फिटेस्ट अभिनेत्रियों में आता है शिल्पा का नाम
शिल्पा शेट्टी को अपने अनुशासन, फिटनेस और माइंडफुलनेस के अभ्यासों के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन के बारे में विचार प्रकट करती रहती हैं। उनका यह संदेश दर्शकों को यह बताता है कि बेकाबू परिस्थितियों के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचना और चिंता करना, किसी भी बाहरी चुनौती से ज्यादा तेजी से मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर कर सकता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular