देसी लुक में नजर आईं श्रीलीला, फैंल बोले – ब्यूटीफुल

अभिनेत्री श्रीलीला ने आज अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। श्रीलीला का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा हैं। श्रीलीला ने अपना जुड़ा भी फ्लॉट किया, जिसमें मोर पंख और सफेद फूल से सजाया गया। श्रीलीला ने स्टाइलिस साड़ी कैरी की हैं। श्रीलीला इन दिनों फिल्म मास जतारा में नजर आ रही हैं। फिल्म मास जतारा में श्रीलीला के अलावा एक्टर रवि तेजा हैं।
दरअसल साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला एक्टिंग करने के अलावा मेडिकल की पढ़ाई भी पूरी कर चुकी हैं। साल 2001 में जन्मी श्रीलीला ने तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में बतौर हीरोइन काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।
श्रीलीला को कुछ समय पहले ही साउथ के सपरस्टार अल्लू अर्जुन की फल्म पुष्पा 2 में किसिक सॉन्ग पर आइटम नंबर करते हुए देखा गया था। एक रूढि़वादी परिवार से होने के बावजूद श्रीलीला ने मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने साल 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली थी।
श्रीलीला ने फिल्म किस से अपेन एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि श्रीलीला एक ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। श्रीलीला बंगलुरु की फेमस गायनोकोलॉजिस्ट स्वर्णलता की बेटी हैं। उनका जन्म उनके माता-पिता के अलग होने के बाद हुआ था। जानकारी के अनुसार वह सुरपनेनी सुभाकर की बेटी हैं। -वहीं साल 2021 में, सुरपनेनी सुभाकर राव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि श्रीलीला उनकी बेटी नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी पूर्व पत्नी स्वर्णलता ने उनसे अलग होने के बाद श्रीलीला को जन्म दिया था।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular