फोन से लेकर लैपटॉप की दुनिया में दिग्गज कंपनी फिलीस्पस देगी दस्तक, भारत में जल्द होगी एंट्री

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक नए प्लेयर की एंट्री होने वाली है। Philips ब्रांड, जो घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जाना जाता है, अब स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट्स के साथ भारतीय मोबाइल बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। इन सभी डिवाइसेस को भारत में Zenotel लॉन्च और डिस्ट्रीब्यूट करेगी। हालांकि Philips के अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पहले से भारत में उपलब्ध हैं लेकिन स्मार्ट डिवाइस सेगमेंट में यह Philips की अलग एंट्री होगी।
बीते कुछ दिनों से ब्रांड लगातार अपने आने वाले स्मार्टफोन के फीचर्स को टीज कर रहा है। इसके साथ ही Philips के पहले टैबलेट की डिटेल्स भी लीक हो चुकी हैं, जो Philips Pad Air नाम से लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार कंपनी बजट और एंट्री-लेवल मार्केट को टारगेट कर रही है। टैबलेट में Unisoc T606 प्रोसेसर, 4GB RAM, 128GB स्टोरेज, 90Hz डिस्प्ले और 2K रेजॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है। पावर के लिए इसमें 7000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो Philips अपने नए स्मार्ट डिवाइसेस को अगले साल की शुरुआत में बाजार में उतारेगी। कंपनी की वेबसाइट पर स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और लैपटॉप के पेज दिखाई दे रहे हैं, हालांकि अभी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं फीचर फोन्स की डिटेल्स मौजूद हैं, जिससे साफ है कि ब्रांड कई प्रोडक्ट्स एक साथ लॉन्च करने की योजना में है।

कंपनी ने X (पूर्व Twitter) पर कई टीजर भी साझा किए हैं, जिनमें Philips के फीचर फोन और स्मार्टफोन दोनों नजर आते हैं। हालांकि भारतीय बाजार में लॉन्च की सही तारीख और कंपनी की रणनीति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular