‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर थल सेना प्रमुख का बड़ा बयान: ’88 घंटे का ट्रेलर, जरूरत पड़ी तो फिर सिखाएंगे जिम्मेदारी’

नई दिल्ली, एजेंसी। नई दिल्ली में आयोजित चाणक्य डिफेंस डायलॉग में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान, आतंकवाद, कश्मीर, मल्टी-डोमेन वॉरफेयर और मणिपुर की स्थिति पर कई अहम बातें कही। इस दौरान उनका पूरा संवाद भारत के आत्मविश्वास, तैयारी और बदलते सुरक्षा माहौल पर केंद्रित रहा।
सेना प्रमुख ने दो-टूक कहा कि अगर कोई देश आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो वह भारत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘भारत विकास की बात करता है। अगर कोई हमारी राह में बाधा डालेगा, तो हमें कार्रवाई करनी होगी।’ ‘नई सामान्य स्थिति यह है कि बातचीत और आतंक, दोनों साथ नहीं चल सकते।’ ‘जो लोग आतंकियों को बढ़ावा देते हैं, उन्हें भी हम उसी नजर से देखेंगे। भारत किसी ब्लैकमेल से डरता नहीं।’
‘ऑपरेशन सिंदूर, 88 घंटे का ट्रेलर’
जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की क्षमता का सिर्फ एक झलक था। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर 88 घंटे में खत्म हुआ… यह तो बस एक ट्रेलर था।’ ‘अगर पाकिस्तान मौका देगा, तो हम उसे सिखाएंगे कि पड़ोसी देश से कैसे जिम्मेदारी से व्यवहार किया जाता है।’ ‘हम हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular