दिल्ली के साकेत कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात; खाली कराया परिसर

साकेत कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तत्काल खाली करा लिया गया। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया। भारी संख्या में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और बम खोजी कुत्तों को मौके पर भेजा गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का पता लगाया जा सके।

जसीर बिलाल की पेशी से पहले तलाशी अभियान
वहीं दूसरी तरफ रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट में भी तलाशी अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आरोपी जसीर बिलाल उर्फ दानिश की पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है।

दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों को भी धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ
मंगलवार की सुबह दिल्ली के दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, गहन जांच के बाद यह पता चला कि धमकी झूठी थी। इसमें किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं था।

यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे उस समय सामने आई जब दिल्ली के प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित सीआरपीएफ स्कूलों को एक साथ ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के तुरंत बाद, दिल्ली अग्निशमन सेवा और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। धमकी मिलने के बाद, दोनों स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्कूलों की अच्छी तरह से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। प्रारंभिक जांच के आधार पर, इसे एक ‘होक्स’ यानी झूठी धमकी घोषित कर दिया गया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular