कियारा और सिद्धार्थ के नाम से मिलकर बना सरायाह मल्होत्रा

जुलाई महीने में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी का जन्म हुआ। आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम फैंस को बताया। दोनों ने अपनी राजकुमारी को ‘सरायाह’ नाम रखा है। फैंस का मानना है कि यह नाम दोनों ने अपने नामों को जोड़कर बनाया है लेकिन इसका मतलब क्या होता है? हम आपको बताते हैं कि इस नाम का मतलब क्या है?
‘सरायाह’ नाम के कई अर्थ
कियारा और सिद्धार्थ की बेटी सरायाह का मतलब संस्कृत, अरबी दोनों भाषाओं में अलग-अलग है। संस्कृत भाषा में इस नाम का मतलब सार या तत्व होता है। वहीं अरबी भाषा में सरायाह का मतलब होता है, शुद्ध या सम्मान से भरा। इसके अलावा हिब्रू में इस नाम का अर्थ राजकुमारी होता है। इसी नाम को चमक और सौम्यता शब्द से भी जोड़ा जाता है। सौम्य का अर्थ कोमल होता है।
बेटी को मानते हैं ईश्वर का आशीर्वाद
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी पोस्ट में बेटी सरायाह को ईश्वर का आशीर्वाद कहा है। उनके लिए नन्ही परी किसी राजकुमारी से कम नहीं है। बेटी की परवरिश करने के लिए इन दिनों कियारा ने भी करियर ब्रेक लिया है।
पिता की जिम्मेदारी के साथ फिल्म भी कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कुछ वक्त पहले फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आए थे। अगले साल वह एक फिल्म ‘वन’ में नजर आएंगे। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में वह व्यस्त हैं। यह एक हॉरर जाॅनर की फिल्म है। पिछले दिनों पैरेंटिंग को लेकर भी सिद्धार्थ ने बात की थी, वह पिता होने की सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular