मुख्यमंत्री योगी की अपील: रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से सतर्क रहें, पहचान करके ही काम पर रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में आ गए हैं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जहां उन्होंने डिटेंशन सेंटर से लेकर पुलिस को कई निर्देश दिए हैं, वहीं सीएम ने प्रदेश की जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है।
योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पत्र जारी करते हुए जनता से कहा, “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई शुरू की गई है। ”
योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए लिखा, “मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कामों में किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर रखते समय उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे। प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular