यूपी में 40 लाख मतदाता बढ़े, एक करोड़ 41 लाख नाम काटे गए… पंचायत चुनाव के लिए आंकड़े जारी

लखनऊ। यूपी में राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कराए गए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान के बाद जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में 40 लाख मतदाता बढ़े हैं। प्रक्रिया में 1.41 करोड़ नाम काटे गए हैं जबकि 1.81 करोड़ नाम जोड़े गए हैं। मतदाताओं के काटे गए नामों में ज्यादातर डुप्लीकेट मतदाता हैं।
नामावली पुनरीक्षण के बाद जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 69 लाख 69 हजार 610 हो गई है। यह संख्या पहले 12 करोड़ 29 लाख 50 हजार 52 थी। इस तरह बीते पंचायत चुनाव के मुकाबले इस बार 3.26 फीसदी मतदाता बढ़े हैं। वोटर लिस्ट का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा जिसके बाद मतदाता आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular