सुपरमैन से हुई अक्षय कुमार के बेटे की तुलना, आरव को देख यूजर्स को क्यों याद आए पैट कमिंस

अक्षय कुमार के बेटे आरव 23 साल के हैं। अभी तक बाकी नेपो किड्स की तरह वह फिल्मी दुनिया में नहीं आए हैं। लेकिन जब-तब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। क्रिसमस के मौके पर भी उन्हें मुंबई में दोस्तों के साथ देखा गया। इन वीडियोज में आरव का लुक देखकर कई यूजर्स ने उनकी तुलना सुपरमैन फेम एक चर्चित एक्टर से की। वहीं कुछ लोगों को आरव एक नामी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की कॉपी नजर आ रहे हैं। जानिए, किस-किस से आरव के लुक को कंपेयर किया जा रहा है।
सुपरमैन फेम एक्टर क्लार्क केंट से की तुलना
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अक्षय कुमार के बेटे आरव के लुक की तुलना ‘सुपरमैन’ फेम हॉलीवुड एक्टर क्लार्क केंट से की। वहीं कुछ यूजर्स को वह ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पैट कमिंस जैसे लगे। यहां तक की कुछ लोगों ने आरव के लुक को इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी से लेकर कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसा बता दिया। वैसे कुछ यूजर्स ने आरव के लुक को पसंद किया, उनके लिए हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए।
फिल्मों में नहीं आएंगे आरव
कुछ वक्त पहले अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव के करियर प्लान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आरव फिल्मों में नहीं आना चाहता है। उसे पढ़ाई-लिखाई में रुचि है। वह फिल्मों में आने की बजाय डिजाइनर बनने का ख्वाब देखता है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के करियर फ्रंट की बात करें तो वह सैफ अली खान के साथ एक फिल्म ‘हैवान’ कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार का नेगेटिव रोल है। फिल्म से उनका एक लुक भी लीक हुआ, जिसे फैंस ने पसंद किया। इसके अलावा वह अगले साल एक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular