पाकिस्तान दोबारा युद्ध को तैयार, गीदड़भभकी देते हुए बिलावल ने कहा- मोदी मुनीर से डरते हैं

कराची । पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत पर तीखा बयान देते हुए दावा किया है कि मई में हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय हमले का मजबूती से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस टकराव के बाद भारत सरकार को यह समझ आ गया कि युद्ध कोई ‘बच्चों का खेल’Ó नहीं है।
पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि पर कराची में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए जरदारी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के संयम के लिए आभारी होना चाहिए। उनके अनुसार, अगर पाकिस्तान चाहता तो और भी भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया जा सकता था। जरदारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब यह समझ चुके हैं कि पाकिस्तान अपनी रक्षा करना जानता है और यदि दोबारा युद्ध थोपा गया तो देश पूरी तरह तैयार है।
इस मौके पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (क्कक्कक्क) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनका नाम सुनते ही मोदी चुप हो जाते हैं और अब विदेशों में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं कहते। बिलावल ने दावा किया कि भले ही भारत खुद को बड़ी ताकत मानता हो, लेकिन पाकिस्तान के नेतृत्व और सेना जैसी हिम्मत और जज्बा उसमें नहीं है।
बिलावल ने यह भी कहा कि मई में संघर्ष शुरू होने के समय उन्हें बंकर में जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, नेता बंकरों में नहीं छिपते, वे मैदान में खड़े रहते हैं। बिलावल ने दावा किया कि भारत के साथ संघर्ष में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अहम भूमिका निभाई और दुश्मन को आंखों में आंखें डालकर जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अब पाकिस्तान के रुख को स्वीकार कर रहा है।
बिलावल भुट्टो जरदारी ने दावा किया कि मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई और इसे उन्होंने वर्ष 2025 की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बेनजीर भुट्टो की शहादत के 18 साल बाद भी देश के चारों प्रांतों से लोगों का एकजुट होना आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश है। साथ ही उन्होंने कहा कि जुल्फिकार अली भुट्टो ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनाया, जबकि आसिफ अली जरदारी ने चीन के साथ रिश्ते मजबूत कर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (ष्टक्कश्वष्ट) की नींव रखी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular