नए साल पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में देखा गया ड्रोन; सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली।  दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नए साल के मौके पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ड्रोन की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोन लाइन ऑफ कंट्रोल के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। ड्रोन करीब पांच मिनट से अधिक समय तक भारतीय क्षेत्र में मौजूद रहा। सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन के उड़ान मार्ग की जांच कर रही हैं और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (ङ्कक्कहृ) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। प्रशासन का कहना है कि ङ्कक्कहृ के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा और अशांति फैलाने की आशंका रहती है। इस प्रतिबंध के बाद यह दूसरी बार है जब रुशष्ट के पास ड्रोन गतिविधि देखी गई है।
पिछले 24 घंटों के भीतर भारत–पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन देखे जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सांबा जिले के फूलपुर इलाके में भी एक संदिग्ध ड्रोन नजर आया था, जो कुछ समय तक भारतीय सीमा में रहने के बाद वापस लौट गया था। उस मामले में जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई थी।
गौरतलब है कि मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूरÓ के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं में इजाफा हुआ था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। उस दौरान पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में कई ड्रोन भेजे गए थे, जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया था। मौजूदा घटना को देखते हुए भी सेना पूरी तरह सतर्क है और ड्रोन गतिविधि को गंभीरता से लेते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular