‘एक दिन हिजाब पहनी बेटी बनेगी देश की पीएम’, पाकिस्तान का जिक्र कर ओवैसी का बड़ा बयान

सोलापुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के प्रचार के बीच सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को घेरते हुए देश के प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी। इसी के साथ ओवैसी ने पाकिस्तान को उसके संविधान के लिए भी घेरा, जो किसी और धर्म के व्यक्ति को Owaisiदेश का प्रधानमंत्री बनने का इजाजत नहीं देता।
‘मेरा सपना है कि एक दिन…’ ओवैसी ने क्या कहा?
अपने बयान में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान का संविधान साफ तौर पर कहता है कि सिर्फ एक धर्म का व्यक्ति ही देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन बाबा साहेब का संविधान कहता है कि भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है। मेरा सपना है कि एक दिन ऐसा आएगा, जब हिजाब पहनी हुई बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular