बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, मौके पर दमकल की 3 गािड़यां मौजूद

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में आग लगने की घटना सामने आई है। यह आवास लुटियंस जोन स्थित 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। बुधवार सुबह करीब 8:05 बजे आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में दमकल विभाग को कोठी नंबर 2 में आग लगने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आग कोठी नंबर 21 में लगी है, जो रविशंकर प्रसाद का निवास है। आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी। लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दमकल विभाग और पुलिस की टीम फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में आग का स्रोत बेड बताया जा रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। एड्रेस को लेकर शुरू में थोड़ी असमंजस की स्थिति जरूर बनी, लेकिन दमकल कर्मियों ने सही स्थान पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular