भाबी जी घर पर हैं का पहला पोस्टर रिलीज, जानिए थिएटर में कब दस्तक देगी चर्चित सीरियल पर बनीं फिल्म

सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ टीवी पर कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब इस सीरियल के किरदार और कहानी को दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में देखेंगे। जानिए, कब रिलीज हो रही है ये फिल्म?
सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहताश गौर जैसे एक्टर्स नजर आते थे। यह सभी फिल्म का भी हिस्सा हैं। वहीं फिल्म में रवि किशन, मुकेश तिवारी जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में सभी एक्टर्स नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ की रिलीज डेट भी मेकर्स ने शेयर की है। यह फिल्म अगले महीने वैंलटाइन डे से पहले रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 6 फरवरी है। पोस्टर रिलीज के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, ‘गली गली में होगा शोर, क्योंकि भाबी जी की सवारी निकल पड़ी है थिएटर की ओर।’
सीरियल भाबी जी घर पर हैं की कहानी में कानपुर के मोहल्ले में दो कपल्स का जोड़ा रहता है। सीरियल में जो पुरुष हैं, वह एक-दूसरे की पत्नियों को पसंद करते हैं। इस ट्रैक पर ही सीरियल चलता है। सीरियल में कॉमेडी जमकर होती है। कई अजब-गजब किस्म के किरदार इसमें नजर आते हैं। यह सीरियल कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular