प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट तालाब में गिरा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया है। एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के बगल में स्थित एक तालाब में गिर गया है। सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। एयरक्राफ्ट में कुछ लोग सवार थे, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं। एयरक्राफ्ट के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रयागराज शहर में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। यह शहर के ही तालाब में क्रैश हुआ है। पूरा हादसा के पी कालेज के पास हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट में कुछ लोग सवार थे। हालांकि सभी सुरक्षित हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। प्लेन किस वजह से क्रैश हुआ है इसका पता नहीं चल पाया है। प्रयागराज के जिस तालाब में यह विमान गिरा है। इसमें चारों तरफ जलकुंभी उगी हुई है। यही वजह है कि एयरक्राफ्ट तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। प्रयागराज में इस समय माघ मेला चल रहा है। इसकी वजह है कि आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ है। इसके साथ ही जहां पर यह एयरक्राप्ट क्रैश हुआ है। वह इलाका शहर के बीचों-बीच है। यही वजह है कि तेज आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग दौड़कर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पुलिस के साथ-साथ सेना के कई अधिकारी मौजूद हैं।
साथ ही सेना का हेलिकॉप्टर भी नजर रख रहा है।

हादसे पर सेना ने क्या कहा?
सेना की तरफ से इस प्लैन को लेकर को कहा गया कि यह एयरफोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था। इंजन फेल होने की वजह से तालाब में एयरक्राफ्ट गिरा है। हवा में काफी देर तक घूमता रहा और फिर तालाब में गिर पड़ा है। दो क्रू मेंबर थे। सेना के मुताबिक दोनों सुरक्षित हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular