लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत अब प्रदेश में चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण रोक रहेगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री और उपलब्धता रोकने के लिए पूरे प्रदेश में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम योगी ने यह भी कहा है कि चाइनीज़ मांझे के कारण यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उस मामले को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश स्तर पर चल रहे इस अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए, ताकि प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
पतंगबाजी करने वाले सावधान! इस राज्य में चाइनीज डोर पर सरकार ने लगाया बैन, मौत होने पर चलेगा हत्या का मुकदमा

