लेटेस्ट न्यूज़
28 Feb 2026, Sat

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली । पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस मंजूरी के साथ सरकार ने एक अहम शर्त रखी है। सरकारी आदेश के अनुसार पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी। इसका मतलब है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेल तो करेगा, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले से दूरी बनाएगा।
गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान ने इस बारे में आधिकारिक ङ्ग हैंडल से ट्वीट किया, जिसमें लिखा गया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेला जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ढ्ढष्टष्ट) पर दबाव बनाने और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (क्कष्टक्च) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि संस्था बीसीसीआई के प्रभाव में काम कर रही है।
आईसीसी को अभी नहीं मिली आधिकारिक सूचना
सूत्रों के अनुसार, आईसीसी को अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस मामले में कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। आईसीसी की तरफ से किसी भी तरह की कार्रवाई या प्रतिबंध तभी तय होगा जब पीसीबी आधिकारिक तौर पर जानकारी देगा।
पीएम शहबाज शरीफ और नकवी की बैठक के बाद फैसला
यह घोषणा उस महत्वपूर्ण बैठक के कुछ ही मिनटों बाद आई, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और क्कष्टक्च चेयरमैन मोहसिन नकवी के बीच हुई थी। इससे पहले नकवी ने कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक लिया जाएगा।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर दोबारा विचार तब शुरू किया, जब आईसीसी ने पिछले महीने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की घोषणा की। यह निर्णय उस समय लिया गया, जब बांग्लादेश ने भारत दौरे से इनकार कर दिया था।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।