लेटेस्ट न्यूज़
11 Feb 2026, Wed

एचडीएफसी बैंक बना अखाड़ा, महिला कर्मचारी ने ग्राहक को दी गालियां, लैपटॉप उठाकर मारने दौड़ी, बोली- ‘ठाकुर हूं मैं’

कानपुर। कानपुर शहर के पनकी सेक्टर-2 स्थित एचडीएफसी (॥ष्ठस्नष्ट) बैंक की एक शाखा उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गई, जब वहां तैनात एक महिला कर्मचारी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बैंक कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला ग्राहक पर बुरी तरह भड़कती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी न सिर्फ ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं, बल्कि गुस्से में आपा खोते हुए उन पर हमला करने के लिए अपना लैपटॉप तक उठा लेती हैं।
जाति का रौब दिखाकर की बदसलूकी
घटना के दौरान बैंक में मौजूद अन्य सहकर्मियों ने आरोपी महिला कर्मचारी को पकड़कर शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। हैरानी की बात यह रही कि एक पेशेवर संस्थान में काम करने के बावजूद महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए दबंगई दिखाई। वायरल वीडियो में आस्था सिंह ग्राहक को डराते हुए कहती नजर आईं, ‘अपने पति को जाकर समझाओज् ठाकुर हूं मैं, मेरे साथज्Ó। बैंक के भीतर इस तरह का जातिसूचक अहंकार और हिंसक व्यवहार देखकर वहां मौजूद अन्य ग्राहक और कर्मचारी भी दंग रह गए। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि मीडिया द्वारा नहीं की गई है।
पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बैंक प्रबंधन और कर्मचारी के इस रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही उन्हें कोई शिकायत मिलती है, मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बैंक प्रबंधन की तरफ से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।