लेटेस्ट न्यूज़
18 Feb 2026, Wed

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद, सुरक्षाबलों ने सील किया इलाका; मौके पर पहुंची बम स्क्वायड

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षाबलों को सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। ऐसी आशंका है कि यह आईईडी हो सकती है, जिसे किसी बड़ी साजिश के तहत वहां रखा गया था।
जवानों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है और एहतियात के तौर पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और जवानों ने आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। इससे पहले 5 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के खाबलान इलाके से भी एक आईईडी बरामद किया गया था।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।