लेटेस्ट न्यूज़
24 Feb 2026, Tue

‘मेरा पति कहां है…’, जगह-जगह निक जाेनस को ढूंढती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को फैंस एक आइडल कपल के तौर पर देखते हैं। निक जोनस प्रियंका पर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन सोमवार को प्रियंका ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह पूछ रही हैं, ‘मेरा पति कहां है?’ क्यों प्रियंका यह सवाल कर रही हैं? और क्या उन्हें निक जाेनस की तरफ से इस बात का जवाब मिल सका? जानिए।
प्रियंका चोपड़ा ने फनी वीडियो बनाया
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लफ’ के प्रमोशन के दौरान एक वीडियो बनाया, जिसमें वह पॉपुलर सॉन्ग ‘वेयर इज माय हसबैंड’ सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। साथ ही पोस्ट में वह बताती हैं कि निक जोनस गोल्फ खेलने गए हैं। लेकिन निक ने तो प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर अलग ही कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं यही हूं।’ प्रियंका और निक का यह अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हुए। सभी फैंस ने निक को एक परफेक्ट हसबैंड बताया।
कब रिलीज होगी प्रियंका की फिल्म ‘द ब्लफ’?
हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा। उनके साथ इस फिल्म में लीड रोल में कार्ल अर्बन हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ के अलावा राजामौली की पैन इंडिया फिल्म ‘वाराणसी’ का हिस्सा हैं। ‘वाराणसी’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। अब उनका नाम फिल्म ‘007 बॉन्ड’ सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।