नई दिल्ली। ब्रिस्बेन,25 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले वनडे मैच में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से मात दे दी है। 215 रन के छोटे से टारगेट को हासिल करके ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। भारत के 214 रन पर आउट करने के बाद, मेजबान टीम ने कप्तान एलिसा हीली 50 और बेथ मूनी 76 के अर्धशतकों की मदद से आसानी से जीत हासिल कर ली।
पहले बैटिंग करने उतरी भारत को शुरुआती ओवर में ही झटका लगा जब मेगन शुट्ट ने प्रतिका रावल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया, और इसके तुरंत बाद शैफाली वर्मा के आउट होने से शुरुआती दबाव और बढ़ गया। स्मृति मंधाना ने मुश्किल दौर का सामना किया, कुछ मुश्किल पलों से गुजरने के बाद उन्होंने 58 रन बनाकर पारी को संभाला। इसके अलावा कप्तान ने हरमनप्रीत ने 53 और गौतम ने 43 रनों की पारी खेली। जिससे टीम का स्कोर 214 तक पहुंच सका। भारतीय टीम ने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 48।3 ओवर में ही ऑलआउट होगी।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर सबसे सफल गेंदबाज रहीं उन्होंने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा मेगन शुट्ट ने 9 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट ली।
215 रनों के जवाब में, हेली और फोएबे लिचफील्ड ने एक मजबूत नींव रखी। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े, और पॉजिटिव स्ट्रोक्स के साथ इंडिया की नई गेंद के खतरे का सामना किया। हेली ने शानदार ड्राइविंग की और स्ट्राइक रोटेट करते हुए 69 गेंदों में 50 रन बनाए।
भारत ने थोड़ी देर के लिए वापसी की जब लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी ने जल्दी-जल्दी दो विकेट लिए, लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल को आउट करके चेज में थोड़ी अनिश्चितता पैदा कर दी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में गहराई सामने आई। मूनी ने हेली के साथ मिलकर मैच को संभाला, और दोनों ने एक मजबूत पार्टनरशिप की जिसने भारत की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। मूनी ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। उसके बाद एनाबेल सदरलैंड 42 रन बनाकर नाबाद रहीं और मिडविकेट पर एक लंबा छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी।

