लेटेस्ट न्यूज़
6 Mar 2026, Fri

खामेनेई की मौत पर भारत में हुए प्रदर्शन पर उठाए सवाल, अमेरिकी सैनिक शिल्पा चौधरी का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी में काम करने वाली भारतीय मूल की स्पेशलिस्ट शिल्पा चौधरी की भारतीयों से की गई एक अपील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हाल ही में हुई हत्या के बाद भारत के अलग-अलग हिस्सों में किए गए विरोध और प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमेरिका से वीडियो शेयर किया। उन्होंने सबको हैप्पी होली विश करते हुए वीडियो की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस बार की परिस्थितियों को देखते हुए मेरा मन त्योहार मनाने का नहीं हुआ।
शिल्पा तीन बच्चों की मां हैं और US आर्मी में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) स्पेशलिस्ट हैं। 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर उन्होंने कहा कि मैं मनाती हूं कि धार्मिक रूप से भारत में कई लोगों को दुख हुआ है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं और मैं किसी भी कट्टरता के खिलाफ हूं, मगर भारत में जिस तरह का प्रोटेस्ट हो रहा है उससे क्या कोई फायदा है? उन्होंने कहा कि शायद देश में रहकर आपको ये सब कम दिखाई दे रहा होगा, लेकिन मैं यहां से देख सकती हूं कि इन सब वजहों से भारत का मजाक उड़ाया जा रहा है।
शिल्पा ने क्या की भावुक अपील?
शिल्पा चौधरी ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि भारत के लोग दुनिया भर में मजाक का पात्र बनें। उन्होंने आगे कहा कि भारत में अलग-अलग जगहों पर प्रोटेस्ट हो रहे हैं, लेकिन मेरा सवाल यह है कि आपको उन प्रोटेस्ट से क्या फायदा होने वाला है? आप जहां रहते हैं, वहां की चीजों को खराब कर रहे हैं। उन्होंने एकता पर जोर देते हुए कहा कि ये मैसेज किसी भी तरह के धार्मिक भेदभाव को फैलाने का नहीं है। उन्होंने बताया की उनकी सबसे अच्छी दोस्त एक मुस्लिम है और उन्हें भी अपनी दोस्त के त्योहारों का उतना ही इंतजार रहता है, जितना की उनकी मुस्लिम दोस्त को।
उन्होंने सवाल पूछा कि आप जिस भी राज्य में रहते हैं, आप उस राज्य सरकार से मांग कर रहे हैं। लेकिन वे इसमें क्या शामिल थे? उन्होंने लोकल गवर्नेंस और अशांति के इंटरनेशनल कारणों के बीच कनेक्शन की कमी का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में संघर्ष शुरू हुआ, खासकर ईरान का ज़िक्र करते हुए, कुछ नागरिक जश्न मना रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे जबरदस्त विरोध प्रदर्शन दुनिया भर के जानकारों को गलत लग रहे थे। भारत को दुनिया भर में बहुत इज्जत से देखा जाता है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि उस इज्जत को खत्म न होने दें। आप जिस देश में रहते हैं, उससे प्यार करें।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।