देश की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी आईसीएल फिनकॉर्प बिहार की राजधानी Patna में अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है। कंपनी यहां अपने नए क्षेत्रीय कार्यालय के साथ तीन नई शाखाओं की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर एक विशेष उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम 7 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम Taj City Centre में होगा। इस आयोजन के साथ कंपनी बिहार में अपने वित्तीय नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी।
केंद्रीय मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में रितुराज कुमार विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता कंपनी के CMD एडवोकेट के. जी. अनिलकुमार करेंगे। वहीं कंपनी की वाइस चेयरपर्सन और CEO स्मिता अनिलकुमार दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। इसके अलावा कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ। राजश्री अलीथ स्वागत भाषण देंगी, जबकि AGM ऑपरेशन्स सतीशन के.पी. धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।
तीन नई शाखाओं की भी शुरुआत
कंपनी के अनुसार नया क्षेत्रीय कार्यालय कंकड़बाग स्थित शिव लक्ष्मी प्लाजा-2, ओल्ड बाइपास रोड में स्थापित किया गया है। इसके साथ ही शहर के राजेंद्र नगर, मैनपुरा और दानापुर में तीन नई शाखाएं भी शुरू की जा रही हैं। इन शाखाओं के जरिए कंपनी स्थानीय ग्राहकों तक अपनी वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है। इससे छोटे कारोबारियों, उद्यमियों और आम लोगों को वित्तीय सहायता और सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
स्थानीय कारोबार और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
कंपनी का मानना है कि बिहार जैसे तेजी से विकसित हो रहे बाजार में वित्तीय सेवाओं का विस्तार काफी महत्वपूर्ण है। नए क्षेत्रीय कार्यालय और शाखाओं के शुरू होने से न केवल ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य देश के विभिन्न राज्यों में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को समावेशी और सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।

