लेटेस्ट न्यूज़
11 Mar 2026, Wed

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, संसद में रविशंकर प्रसाद और राहुल गांधी आमने-सामने

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव तेज हो गया है। विपक्ष द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इस दौरान पीएम मोदी पर राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के बीच हॉट टॉक देखने को मिली। बता दें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 9 घंटे का समय दिया है। सदन में दोपहार बाद गृहमंत्री अमित शाह विपक्ष के स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने एक बार फिर एपस्टीन फाइल, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा उठाया।
नेता प्रतिपक्ष को बोला नहीं दिया जा रहा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, ऐसा पहली बार हुआ है जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को नहीं बोलने दिया गया। उन्होंने कहा, जब मैंने सदन में पीएम के कॉम्प्रोमाइज होने के मुद्दे उठाया, तो रोक दिया गया। लोकसभा में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था।’
सपा सांसद ने सदन में पढ़ी शायरी, लगे ठहाके
समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने बीजेपी पर तंज कसते हुए एक शायरी की। उसमें उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने खोली है मोहब्बत की दुकान, क्योंकि नफरती लोगों को प्यार की जरूरत है और जीत ने अंधा कर दिया है तुम्हें, तुझको इजहार की जरूरत है।
सपा ने लोकसभा स्पीकर के लिए प्रस्तावित किया अयोध्या सांसद का नाम
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का नाम प्रस्तावित किया।
राघव चड्ढा ने सदन में उठाया प्रीपेड रिचार्ज का मुद्दा
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘आज मैंने सदन में प्रीपेड रिचार्ज कराकर अपना फोन चलाने वाले उपभोक्ताओं का मुद्दा उठाया। जब रिचार्ज की वैद्यता समाप्त हो जाती है तब आउटगोइंग कॉल का बंद होना समझ आता है लेकिन इनकमिंग कॉल भी उसके साथ बंद कर देना उचित नहीं है। ये टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी है जिस पर रोक लगनी चाहिए… मैंने मांग रखी कि कम से कम 1 साल तक इनकमिंग कॉल चालू रहनी चाहिए ताकि देश का आम आदमी राइट टू कम्युनिकेशन सरेंडर ना करें…’
लोकसभा में जोरदार बहस, रविशंकर प्रसाद से बोले राहुल गांधी, मेरे बारे में अजीब बातें कही गईं
लोकसभा में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्पीकर की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में अजीब बातें कही गई हैं। यह सदन भारत के लोगों की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी को नहीं, बल्कि पूरे देश को रिप्रेजेंट करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए उठते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बात की थी, तो मैंने हमारे PM द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था…’

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।